बाजार आयी युवती गायब,रिपोर्ट दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)बाजार आयी युवती अचानक गायबहो गयी| घटन के सम्बन्ध में पुलिस को दी गयी| जिसमे पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जाँच शुरू की है|युवती का भी तक पता नही चला है|
थाना क्षेत्र के ग्राम चंदपुर नगरिया जवाहर निवासी मंजू पत्नी गुड्डू ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उसने बताया कि बीते उनकी 20 वर्षीय पुत्री बीते 4 अप्रैल 2014 को शाम 4 बजे घर से पांचाल घाट पर कुछ सामन लेनें के लिए गयी थी| लेकिन वह शाम को घर वापस नही गयी| मोबाइल में एक रिकार्डिंग भी है जो अतुल नाम के युवक की है| जिसमे वह खुद को बचाने की गुहार लगा रही है| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने एक पूर्व प्रधान के पुत्र को हिरासत में ले लिया है|
उपनिरीक्षक दीपक त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है| गुमशुदगी दर्ज की गयी है|तहरीर के आधार पर जाँच की जा रही है|