बाइक सबार युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बाइक से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे पुलिस लोहिया अस्पताल भेजा| जंहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया|
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम कचपुरा निवासी 30 वर्षीय रोहित पुत्र ज्ञानदास अपनी रिश्तेदारी कम्पिल के ग्राम नगला बनी में गया था| जंहा से वह देर रात बाइक से लौट रहा था| थाना कम्पिल के ग्राम मेदपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर आ गयी |उसने घायल को अपनी गाड़ी में लादकर लोहिया अस्पताल भेजा जंहा उसे डॉ0मनोज पाण्डेय ने मृत घोषित कर दिया| माँ रानी देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|