बाइक सबार बर्तन व्यापारी की मार्ग दुर्घटना में मौत

ACCIDENT CRIME-प्रेम त्रिकोण FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बाइक से घर आ रहे बर्तन व्यापारी की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| पुलिस ने परिजनों को सूचना नही दी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घमंडी कूंचा निवासी 50 वर्षीय संदीप अग्रवाल पुत्र जवाहर लाल की लोहाई रोड पर वर्तन की दुकान है| शुक्रवार को वह कायमगंज बाईपास पर ग्राम खंदिया के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडबेज बस ने उन्हें कुचल दिया|
जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| संदीप को एक पार्टी के प्रचार वाहन से घायल को आवास विकास के के निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया| जंहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
परिजन पुलिस को सूचना दिये गये बिना ही शव लेकर चले गये| मृतक पत्नी जूली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थानाध्यक्ष मऊदरवाजा ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी नही है|