बाइक की टक्कर से वृद्ध ने दम तोडा

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद : अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के गांव चौरसिया निवासी वृद्ध दयाराम की सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|

मृतक के पुत्र रामरतन ने बताया कि गांव में रक्षपाल के यहां नाती के नामकरण संस्कार का कार्यक्रम था। पिता दयाराम उनके घर जाने के लिए हाई-वे पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| ईएमओ डा. ब्रजेश सिंह उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| दयाराम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया| घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गयी|