भाजपा युवामोर्चा की कार्यकारणी घोषित,शिवम बने अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा कर दी| जिसमे मनोनीत पदाधिकरियों को संगठन को मजबूत करने की नसीहत दी गयी है|
कादरी गेट स्थित पार्ट्री के कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के सामने भाजयुमो की कार्यकारणी की घोषणा की| जिसमे फ़तेहगढ़ के मंडल अध्यक्ष राजीव राठौर, फर्रुखाबाद नगर अमित वाथम, बढ़पुर मंडल के अध्यक्ष पद पर शिवम दुबे को अध्यक्ष पद पर चयन हुआ है| राहुल शाक्य को बढ़पुर का महामंत्री बनाया गया है|
छाबनी मंडल में अध्यक्ष अमित वाल्मीकि, कायमगंज नगर अध्यक्ष अमर गुप्ता व महामंत्री राहुल भारद्वाज, कायमगंज ग्रामीण इंद्रजीत राजपूत को अध्यक्ष, आलोक अवस्थी को महामंत्री, कंपिल में अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह को अध्यक्ष, नवाबगंज मंडल का अध्यक्ष शिव मंगल सिंह, महामंत्री विकास बाबू शाक्य को बनाया गया है| कमालगंज अध्यक्ष पद पर अनुभव दुबे की ताजपोशी हुई है| महामंत्री मयंक गुप्ता को बनाया गया है| जहानगंज में लखन प्रताप को अध्यक्ष बनाया गया है|
इसके साथ ही गोपाल राठौर को मोहम्मदाबाद का महामंत्री,अंकुर मिश्रा को फर्रुखाबाद नगर का महामंत्री बनाया गया है| उपाध्यक्ष के पद पर राजेपुर में राजीव प्रताप, कायमगंज नगर में पिंटू राठौर, फर्रखाबाद नगर में पियूष त्रिपाठी, कमालगंज में पुष्पेन्द्र राजपूत, अचरा में भोले गंगवार, जहानगंज में कुंबर राजन को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है| मंत्री के पद पर नगर फर्रुखाबाद में रोहित शाक्य, अजय कटियार बढ़पुर, कंपिल अवनीश भदौरिया, नवाबगंज में संजीब गुप्ता, नगर फर्रुखाबाद में अग्नि प्रताप सिंह, अंकित गुप्ता को मंत्री के पद पर बैठाया गया है|
कोषाध्यक्ष पद पर नगर फर्रुखाबाद में विक्रांत गुप्ता, मीडिया प्रभारी के पद पर फतेहगढ़ में सुमित सक्सेना, कार्यालय प्रभारी नगर फर्रुखाबाद के पद पर अरुण कुशवाह, सदस्य के पद पर कंपिल की प्रधान शाहाना बेबी, शिवांष तिवारी कायमगंज नगर,नगर फर्रुखाबादआकाश राजपूत, आशीष कुशवाह, कायमगंज ग्रामीण सत्यम गंगवार, रानू दीक्षित को फ़तेहगढ़ सदस्य, आलोक राजपूत को कंपिल का सदस्य बनाया गया है|
जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा की नव सदस्यता अभियान पूरे जिले में चलना है| इस अभियान के तहत जनपद में नई सदस्यता प्रत्येक कार्यकर्ता को मोबाइल मिस्ड काल करके करना होगा| पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में अपनी रूचि दिखाये| जिला उपाध्यक्ष भाष्कर दत्त द्विवेदी,जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर व विस्तारक धीरेन्द्र ने अपने विचार रखे|इस दौरान रामवीर शुक्ला, शिवांग रस्तोगी, हिमांशु गुप्ता, संजीब गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला आदि रहे|