बसपा नेता के ट्रांसपोर्ट गोदाम में नकब लगाकर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बसपा नेता की गोदाम में नकब लगाकर कपड़े की गांठ चोरी कर ली गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया| पुलिस को किसी ट्रांसपोर्ट कर्मी पर ही शक है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चाँदपुर निवासी सुरेश कटियार के साथ बसपा नेता शरद श्रीवास्तव एक साथ आगरा ट्रांसपोर्ट चलाते है| जिसकी गोदाम लाल दरवाजे पर है| शनिवार की शाम जब ट्रांसपोर्ट के कर्मी ने गोदाम खोली तो उसमे पीछे से नकब लगा था| इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी| जानकारी होने पर घुमना चौकी इंचार्ज हरेन्द्र सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|
चौकी इंचार्ज ने बताया की चोर 82 हजार की कपड़े की गाँठ चोरी कर ले गये है| मुकदमा दर्ज हो गया है| जाँच की जा रही है|