बर्थडे पर मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की ली शपथ

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:लोकसभा चुनाव के लिए सपा से ठीक से बसपा का अभी गठबंधन तक नही हो पाया सीटों का बटवारा होना अभी बांकी है| लेकिन उनके जन्मदिन पर बसपा नेताओं ने मायावती को देश का प्रधानमन्त्री बनाने की घोषणा तक कर दी| जिससे जिले में सपा के गठबंधन की सियासत में हलचल शुरू हो गयी है|
नगर के ठंडी सड़क स्थित एक कोल्ड में बसपा सुप्रीमो मायावती का 63 वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे मुख्य मंडल प्रभारी जसकरन सिंह कठेरिया ने सपा से सारी बुराई भुलाकर भाजपा पर तीखे प्रहार किये| उन्होंने कहा कि जब से देश आजाद हुआ कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने कभी भी दलित समाज को आगे बढने नही दिया| भाजपा व कांग्रेस धर्म व जाति की बात करते है लेकिन बसपा में केबल भाईचारे की बात होती है|
भाजपा की केंद्र में सरकार बनने से पूर्व पीएम मोदी ने घोषणा कर कहा था कि वह देश में दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे | लेकिन दो हजार को भी रोजगार नही दिया गया| बसपा की जब प्रदेश में सरकार थी तो लाखों लोगों को नौकरी दी| गाँव-गाँव सफाई कर्मी नियुक्त किये| भाजपा किसानों के खिलाफ कार्य करती है| प्रदेश में इस समय सांड योजना चल रही है| भाजपा के खुले सांड किसानों की खेतों को खा रहे है| जिससे किसान बेहाल है| बसपा सरकार में बीजेपी स्मारक का विरोध कर रही थी लेकिन अब खुद ही मूर्ति लगाये जा रही है| इसके बाद बसपा सुप्रीम का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भास्कर ने की|
इस दौरान पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल,उमर खां,दुर्गा प्रसाद,विनोद गौतम,रामनरेश गौतम,राजकुमार गौतम,दीपक कुशवाह,जंगली लाल वाथम,सुरेश चन्द्र वर्मा,प्रमोद दिवाकर आदि रहे| संचालन शरद श्रीवास्तव ने किया|