बरेली की अदिति बनी फर्रुखाबाद में मिस इंडिया

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:युवा महोत्सव में आयोजित हुई प्रतियोगिता में बरेली जनपद की अदिति गंगवार को मिस इंडिया चुना गया| इसके साथ ही मिस फर्रुखाबाद का ताज प्रतिष्ठा सिंह को बनाया गया|
प्रतियोगिता में मिस्टर फर्रुखाबाद के अमान खान,मिस्टर ग्रांड फर्रुखाबाद शुभम पाल,मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिंस ऋषव राजपूत,मिस्टर माडल फर्रुखाबाद अनमोल दीक्षित,मिस फर्रुखाबाद प्रतिष्ठा सिंह को बनाया गया| प्रिंसेज रश्मि अवस्थी,मिस्टर कानपुर सीजन कृष्णा पोरवाल, मिस्टर यूपी लखनऊ के शिवा को बनाया गया| मिस्टर इंडिया कुशीनगर के रुस्तम अंसारी,हैंडसम इंडिया गोरखपुर के प्रशांत उपाध्यय,मिस्टर माडल आफ इंडिया फर्रुखाबाद का ताज हर्षित मिश्रा के सिर सजा|
मिस कानपुर रीजन कानपुर प्रज्ञा यादव,मिस माडल यूपी कानपुर की शिखा गुप्ता, एंजिल पीलीभीत की साक्षी सक्सेना,इटावा की अर्पिता यादव को मिस यूपी प्रिंसेज,कानपुर की अवन्तिका राठौर को मिस यूपी अर्थ का ताज दिया गया| बलिया की अन्यपूर्णा मिश्रा को मिस ग्रांड यूपी चुना गया| प्रयागराज की पिंकी मिश्रा को मिस प्रिटी यूपी बनाया गया| मिस टीन यूपी फर्रुखाबाद की दिशा गंगवार को बनाया गया|
दिल्ली की साजिदा को मिस प्रिटी इंडिया का ताज दिया गया| दिल्ली की सानिया शेख को मिस सुपर मॉडल आफ इंडिया बनाया गया| बरेली की अदिति गंगवार को मिस इंडिया का ताज मिला| कोलकता की सौम्या सिंह को मिस ग्रांड इंडिया व दिल्ली की फरीन खान को मिसेज इंडिया का ताज मिला|
इस दौरान डॉ० जितेन्द्र यादव,डॉ०अनुपम दुबे,डॉ० जितेन्द्र कटियार,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी,संजीब मिश्रा बॉबी,पुष्पेन्द्र यादव,डॉ० संदीप शर्मा आदि रहे| संचालन आकाश मिश्रा ने किया|