बकाया वेतन भुगतान ना होने पर जाँच के आदेश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जनपद में बीते 6 माह से शिक्षको को बकाया धनराशि भुगतान ना होने की जाँच के आदेश दे दिये गये है| सीएम शिवबहादुर पटेल ने बीएसए को दिये है|

राष्ट्रीय शैक्षिक महा संघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में शिक्षको काप्रतिनिधि मंडल सीएम से मिला| उन्हें शिकायती पत्र सौपा जिसमे जनपद में हुई ड्रेस वितरण का 25 प्रतिशत भुगतान अभी तक नही मिला,बिजली फिटिंग की धनराशि नही मिली| ग्रामीण क्षेत्रो से नगर क्षेत्र में तबादले के आदेश दिये गये थे जो आज तक नही किये गये| जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है| लेखा कार्यालय में सम्बद्द शिक्षक को मूल विधालयों में भेजा जाये| 17140का लाभ शेष अध्यापको को लाभ दिया जाये|

एकाउट का कार्य व्यायाम शिक्षक ही कर रहे है| उनका नया चयन आदि मांगे रखी गयी| नगर मजिस्ट्रेट ने जाँच के आदेश दिये है|