फालोअप: ग्रामीण को गोली मारने में आधा दर्जन पर केस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र ग्राम खोटा नगला निवासी कश्मीर सिंह के गोली मारने के आरोप में पुलिस ने आधा दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस आरोपियों के नाम बताने में कन्नी काट रही है|

खोटा नगला में जयचन्द्र पुत्र महिपाल व कश्मीर पुत्र बदन सिंह के बीच पुरानी रंजिश चल रही है| बीते गुरुवार को दीवाली पर कश्मीर के पैर में गोली मारकर गम्भीर रूप से जख्मी किया गया था| जिसके आरोप में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|

सीओ नरेश चन्द्र ने बताया की मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है|