फालोअप: गला दबाकर महिला को उतारा गया था मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: रविवार को सुबह थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया ढीलाबल व् आरमपुर के निकट रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे एक 25 वर्षीय महीला का शव पड़ा मिला| जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम में गला दबाकर महिला को मौत के घाट उतारने की पुष्टि हुई है|

महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया| जिसका अंदाजा लगाया जा रहा था हत्या का कारण वही निकला | पुलिस हत्या के साथ ही साथ उसके पुल या ट्रेन से नीचे गिरने का शक भी जता रही थी| लेकिन पोस्टमार्टम में चौकाने वाला सच सामने आया| महिला के शव का पोस्टमार्टम डॉ० ब्रजेश सिंह व डॉ० प्रशांत सिंह के पैनल से हुआ| दुष्कर्म की आशंका को देखते हुये स्लाइट भी बनायी गयी| सूत्रों के अनुसार महिला की मौत का कारण गला दबाने से स्वास नली अवरुद्ध होने से होना बताया गया है| महिला के शरीर पर चोटों के निशान नही मिले| जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीधे उसका गला हो घोंटा गया|