फालोअप:सीमा विवाद में आठ घंटे पड़ी रही युवती की नग्न लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बुधवार सुबह मिली अज्ञात युवती की नग्न लाश पुलिस के सीमा विवाद में लगभग आठ घंटे पड़ी रही| दो जिलों की पुलिस में उलझी रही| बाद में मामला कम्पिल थाना क्षेत्र का निकलने पर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया|
महिला सुरक्षा की बात करने वाली योगी सरकार की पुलिस महिलाओ की सुरक्षा में कितनी सक्रिय है उदाहरण आज देखने को मिला|
थाना क्षेत्र के रुदायन रेलबे स्टेशन के निकट सुबह लगभग 18 वर्षीय युवती की नग्न लाश मिली थी| जिसके बाद सीओ कायमगंज अखिलेश राय व थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी मौके पर आये और घटना कंपिल थाना क्षेत्र की होने से इंकार कर दिया था| इसके बाद कासगंज के थाना पटियाली व कंपिल थाना पुलिस के बीच तकरीबन आठ घंटे नूरा-कुस्ती चली| पटियाली पुलिस ने अपने इलाके का लेखपाल सुनील सिंह को बुलाया तो कंपिल थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र के कानून-गो रामप्रकाश पाण्डेय को मौके पर बुला लिया| पुलिस यह जानने की कोशिश नही कर रही थी की आखिर किसने इतनी बेहरहमी से हत्या की| बल्कि दोनों थाना पुलिस में घटना बताने के प्रयास में लगी रही| जिससे आठ घंटे लाश मौके पर ही पड़ी रही|
राजस्व कर्मियों की जाँच में मामला कम्पिल थाना क्षेत्र का ही निकला| इसके बाद कंपिल के दरोगा उदयवीर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिये रखा जायेगा| जाँच की जा रही है|

Comments are closed.