फाइलों में फ़ैल रही मच्छर मारने की दवा,पनप रहा मलेरिया

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)बाढ़ का प्रकोप तो गंगापार क्षेत्र बीते कई सप्ताह से झेल रहा है| अब स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जान की दुश्मन बनी हुई है| सीएचसी पर ना दवा दिखाई दे रही है और ना छिडकाब की मशीन| ग्रामीण मच्छरों के प्रकोप से परेशान है| लेकिन जिला प्र्शासन कोई ध्यान नही दे रहा है|
विकास खंड के लगभग गांवों में मच्छरों का भीषण प्रकोप है| ग्राम हमीरपु सोमवंशी में रामनाथ पुत्र धनपाल मेवाराम पुत्र रामचंद्र ने बताया कि हमारे गांव में लगभग कई सालों से छिड़काव नहीं हुआ है|वही बाढ़ का पानी कम होने से भीषण मच्छरों का प्रकोप है| रात भर व दिन भर मच्छरों के प्रकोप से सभी परेशान रहना पड़ता है| पूरे गांव में लगभग 50 लोग मलेरिया के शिकार से बीमार हैं|अम्बरपुर गाँव में पुष्पा देवी ने बताया कि 2010 में जब बाढ़ आई थी तब छिड़काव हुआ था आज तक 8 साल बाद अभी तक काम नहीं हुआ| ग्राम अम्बरपुर निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि बीते वर्ष 2010 में जब बाढ़ आई थी तब छिड़काव हुआ था आज तक 8 साल बाद अभी तक काम नहीं हुआ| अलीगढ़,दहलिया,सवलपुर में मच्छरों का प्रकोप भीषण है| राजेपुर कस्बा निवासी सचिन गुप्ता,कड़क्का निवासी राहुल कुमार ने कहा कि मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीणों में बुखार पनप रहा है| जिससे ग्रामीण दहशत में है| सीएचसी के चिकित्सक डॉ० प्रमित कुमार से बात की गयी तो वह संतोष जनक उत्त्तर नही दे सके| (शिवा दुबे राजेपुर)