फांसी पर लटका मिला युवक का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) घर में अकेले रह रहे युवक का शव फांसी पर झूलता मिला| परिजनों ने शव को झूलता देख पुलिस को सूचना दी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी निवासी 23 वर्षीय अनुराग जाटव पुत्र रामविलास जाटव अपने घर में अकेला रहता था| उसके पिता रामविलास व माँ राजस्थान में हुनमान गढ़ में भट्टे पर मजदूरी करते है| अनुराग जाटव घर में अकेला ही रहता था| शनिवार को सुबह 11 बजे मृतक के चचेरे भाई रजनीश ने दरवाजे से झांककर देखा तो अनुराग का शव फांसी पर लटका मिला|

घटना की जानकारी रजनीश ने प्रधान सुनील शर्मा को दी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|