फांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)विवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिला| जिससे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे नीचे उतारा| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहसापुर निवासी आशू पुत्र नरेश राठौर का बीते पांच वर्ष पूर्व विवाह 26 वर्षीय सोनी के साथ हुआ था| उसके एक चार वर्षीय पुत्र है| रविवार को सोनी का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर झूलता मिला| परिजनों ने गेट खुला होने के चलते नीचे उतारा| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|