फर्रुखाबाद व कंपिल अध्यात्मिक केन्द्रों पर छापेमारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: दिल्ली में बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित पर लगे गम्भीर आरोपों के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस सक्रिय हो गयी| शनिवार को अधिकारियो ने भारी पुलिस बल के साथ बाबा के सिकत्तरबाग़ व कंपिल के आघ्यात्मिक आश्रमों में छापेमारी की| कंपिल में 40 व सिकत्तर बाग में 8 संवासनियां मिली|
एएसपी त्रिभुवन सिंह व सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा ने शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकत्तरबाग अध्यात्मिक ईश्वरीय विश्व विधालय पर छापेमारी की| लगभग 7 बजे भारी पुलिस आश्रम गेट पर पंहुची| जंहा उन्हें भीतर जाने नही दिया गया| तकरीबन आधा घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद पुलिस कर्मी पड़ोस के मकानों से चढकर किसी तरह मुख्य द्वार खुलाने में सफल हुये| लेकिन भीतर जाते ही फिर पुलिस को अंदर जाने के लिये संवासनियां के गुस्से का सामना करना पड़ा| उन्होंने अंदर जाने के लिये और तलाशी के लिये सर्च वारंट दिखाने को कहा|
बाद में पुलिस ने काफी मसक्कत के बाद भीतर का दरवाजा भो तोडा और अंदर दाखिल हुई| जंहा पुलिस को 8 संवासनियां बरामद हुई| जिसकी पुलिस से तीखी झड़प हुई| पुलिस ने एक नाबालिग संवासनी पूनम उर्फ़ अनामिका को बैठा लिया| तकरीबन दो घंटे चले आपरेशन के बाद पुलिस नाबालिग संवासनी को लेकर चली गयी| वही कंपिल के मोहल्ला चौधरियान में वीरेंद्र देव के आश्रम पर भी सीओ कायमगंज व एसडीएम कायमगंज ने फ़ोर्स के साथ छापेमारी की| जहां 40 संवासनियां मिली है|एएसपी त्रिभुवन सिंह ने जेएनआई को बताया की सिकत्तरबाग आश्रम में मिली नाबालिग संवासनी के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराये जायेगे| वही उन्होंने बताया कि कंपिल में लगभग 40 से 45 संवासनियां मिली है | पुलिस जाँच कर रही है|