फर्रुखाबाद में फूटा सडकों पर गुस्सा,जगह-जगह से एक आबाज पाकिस्तान मुर्दाबाद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जनपद में शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक केबल पाक के खिलाफ आक्रोश ही सडकों पर नजर आया| शाम तक में कई जगहों पर पुलवामा आतंकी हमले पर लोगों का आक्रोश दिखा। लोगों ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कई स्थानों पर पाकिस्तान के पीएम का पुतला जलाया गया।
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बारे में पता चलने के बाद ही पूरे जिले में लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है। जिले के तमाम दलों ने इस पर अपना दुख जताया है। सभी पार्टियों ने एक स्वर में इसकी निंदा करने के साथ ही शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। समाजवादी पार्टी ने आवास विकास लोहिया प्रतिमा पर दो मिनट का मौन रख व कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है| इसका सरकार को मुंह तोड़ जबाब देना चाहिए| इस दौरान सपा जिला महासचिव मंदीप यादब,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत,जिला सचिव जीतू यादव,महेंद्र कटियार, बेंचे लाल, कर्मवीर सिंह,सोनू कुशवाह,मतिम खां आदि रहे|
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश सचिव मनमोहन सिंह (मोहन) के नेतृत्व में होरीलाल मार्केट से चौक तक कैडिल मार्च निकाला| इसके साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये| इस दौरान रिषभ चौहान, दीपक सिंह,बॉबी राज आर्यन,नीलम सिंह,अभिषेक शाक्य,धीरेन्द्र यादव व शिवम वर्मा आदि रहे|
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में फतेहगढ़ के विकास भवन तिराहे से सुभाष चौक तक कैंडिल मार्च निकाला गया और पाक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया| इस दौरान सुखदेव दीक्षित,ओमप्रकाश शर्मा,प्रवेश चतुर्वेदी,रोली पाण्डेय,आशीष सक्सेना,अनुराग चतुर्वेदी,दीपक शर्मा व अखिल त्रिवेदी आदि रहे| लोक अधिकार मंच ने आवास विकास तिराहे पर पाक का पुतला जलाया और नारेबाजी की| इस दौरान मयंक सेन,शिव,अमित,प्रखर,ऋतिकअतुल,नवींन,सुनील,विशाल आकाश व संजय आदि रहे|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने अपने मोहम्मदाबाद विधालय में कैंडिल जलाकर शहीदों की आत्मा की शान्ति के लिए दुआ की| घटना को निंदनीय बताया| इस दौरान ओम प्रकाश बाथम, ज्ञान प्रकाश शर्मा, अशोक गोयल, अरुण दुबे, रिंकू, सत्यम अग्निहोत्री साहिल पाल, संजू अग्निहोत्री, बृजेश, नीरज सक्सेना,रतीराम, हरेंद्र श्यामलाल, राम रईस यादव,विनोद सिंह यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे|
इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के बैनर तले अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में कैंडल मार्च चौक से लेकर लाल दरवाजे तक निकाला गया| जिसमे शहीदों को कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी गयी|पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए| उपाध्यक्ष ललित शाक्या,महामंत्री मनोज कटियार,कोषाध्यक्ष अनिल कुशवाह आदि रहे|
वही फतेहगढ़ के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री व आशीष पालीवाल के नेतृत्व में फतेहगढ़ चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी| इसके साथ ही साथ पाक का पुतला फूंका| मोहित गुप्ता,पंकज प्रकाश,राजीव वर्मा,संकेत यादव,गौरव सिंह परिहार,अंचल सिंह चौहान आदि रहे|
अमृतपुर कस्बे में बीडीसी भूपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला गया| जो कस्बे में होता हुआ शहीद स्मारक पर पंहुचा और वही शहीदों को श्रद्धांजलि दी | इस दौरान राजन प्रताप,जितेन्द्र सिंह, रजत प्रताप आदि रहे|

Comments are closed.