फर्रुखाबाद में कोल्ड नही आलू फैक्ट्री की जरूरत:मुकेश राजपूत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:सब्जी के राजा आलू को उसका हक दिलाने के प्रयास के चलते दो आलू महोत्सव का आयोजन किया गया| जिसमे क्षेत्र के आलू किसानों ने हिस्सा लिया| इस दौरान कहा गया कि जिले को कोल्ड की नही आलू से सम्बन्धित फैक्टी की जरूरत है| लेकिन इस तरफ कोई भी उद्यमी ध्यान नही दे रहा है|नगर सातनपुर आलू मंडी में आयोजित दो दिवसीय आलू महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में आये सांसद मुकेश राजपूत ने फीता काटकर किया|इसके बाद नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये| सांसद मुकेश राजपूत ने कहा की आलू की पैदावार जनपद में ठीकठाक तरीके से होती है| लेकिन उसकी मांग भी हर क्षेत्र में हो जाये तो आलू को उसका बाजिब मूल्य मिल जाएगा|
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में उनके गुंडों माफियाओं के डर से कोई भी उधमी जिले में आलू आधारित फैक्ट्री लगाने को तैयार नही था|लेकिन अब उधमी कोल्ड ना बनाकर आलू से सम्बन्धित फैक्ट्री लगाने का प्रयास करे जिससे कई को रोजगार और आलू की कीमत में भी इजाफा होगा| जिससे किसान को उसकी मेहनत का सही फल मिलेगा| उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि आगामी 2022 तक किसान की फसल का उसको दोगुना दाम मिले| सरकार किसानो को लेकर बेहद चिंतित है|
विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर आदि ने विचार व्यक्त किये| इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट आरए चौहान,उपनिदेशक धनश्याम यादव,मंडी सचिव शिव कुमार राघव आदि रहे| संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया|