फरवरी के राशन में मिला घपला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम आलूपुर के कोटेदार के खिलाफ हुई शिकायत की सही होने की पुष्ठी अधिकारीयों ने की| फरवरी माह का राशन उन्हें वितरण ना करने के बाद भी गायब मिला| जिस पर कार्यवाही के आसार बन गये है|

ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से शिकायत कर कहा था की कोटेदार पप्पी पत्नी संजू ने फरवरी महीने का राशन नही बांटा है| जिस में जाँच के आदेश हो गये | रविवार को कोटे की जाँच करने के लिये न्यायिक तहसीलदार राजीव निगम और नायब तहसीलदार चुंडामणि मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| उन्हें राशन की गोदाम से फरवरी माह का राशन गायब मिला| अधिकारीयों ने ग्रामीणों के वयान दर्ज किये| इसके बाद उन्हें मार्च माह का राशन भी गोदाम से दूर एक ट्रेक्टर में लदा मिला|

जिसे उन्होंने थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी को मौके पर बुलाकर ट्रेक्टर में लदा राशन थाने भेज दिया| कुछ देर बाद पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा मौके पर पंहुचे और थाने में ट्रेक्टर में लदे राशन की जाँच पड़ताल की और राशन बापस कर दिया| पूर्ति निरीक्षक का कहना है की ट्रेक्टर में लदा राशन मार्च महीने के वितरण के लिये लाया गया| यह राशन बैध है| फरवरी माह का राशन नही मिल रहा है| उसकी जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|