प्रेम विवाह से नाखुश जीजा ने साली को गोली मारी

CRIME CRIME-प्रेम त्रिकोण FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: (कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी ट्रक चालक आलोक यादव की पत्नी रामा देवी को उसकी देवरानी के जीजा ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक आलोक यादव के छोटे भाई भूरे ने बीते कुछ वर्ष पूर्व थाना मेरापुर के खलवारा निवासी हरपाल यादव की पुत्री करिश्मा से प्रेम विवाह कर लिया था। यह विवाह करिष्मा के बहनोई सुनील यादव निवासी सिरसा को रास नहीं आया। क्योंकि वह अपने छोटे भाई नन्हें यादव से करिश्मा का विवाह कराने के लिए प्रयास कर रहा था।

रविवार को घर पर करिश्मा और उसकी जेठानी रामादेवी थीं। आरोप है कि करिश्मा का बहनोई सुनील यादव व उसका छोटा भाई नन्हें घर में घुस आये और करिश्मा से अभद्रता कर दी। यह देखकर रामा देवी ने विरोध किया तो सुनील ने तमंचा निकालकर रामादेवी पर ताना। रामादेवी ने साहस का परिचय देते हुए देवरानी के बहनोई से तमंचा छीनने का प्रयास किया। उसी दौरान अचानक तमंचे से फायर हो गया। गोली रामा देवी के हाथ में जा लगी। घटना की सूचना रामा के परिजनों ने 100 डायल पुलिस को दी। पुलिस ने रामा देवी को मौके से ले जाकर कोतवाली पहुंचा दिया। जहां से उसे सीएचसी भेजा गया। लेकिन सीएचसी के चिकत्सक डा0 आलोक शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद रामा देवी को लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। थानाध्यक्ष कंपिल मुकेश यादव ने बताया कि महिला के गोली नहीं लगी। मारपीट के दौरान हाथ में कुछ लग गया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।