प्रेमी और पड़ोसी ने किया 15 दिन तक दुष्कर्म

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: अपने प्रेम जाल में फंसाकर युवती को ले जाकर आरोपी ने बंद कमरे में 15 दिन तक बलात्कार किया उसके बाद युवती को कमरे में बंद कर युवक भाग गय| बाद में उसके पड़ोसी ने भी युवती को अपनी हबस का शिकार बनाया|

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के पिता ने एसपी दयानंद मिश्रा को शिकायती पत्र सौपा| जिसमे उसने कहा कि उसकी पुत्र शहर के एक कालेज में पढती है | उसके चचेरे साले का पुत्र बंटी निवासी पलिया हरदोई का उसके घर पर आना जाना था| जब वह बंटी की बहन की शादी में शामिल होने परिवार के साथ गये थे| विवाह करके सभी घर वापस आ गये | लेकिन वापस आकर उसकी पुत्री बंटी से फोन पर वार्ता करती थी |

बीते 24 जुलाई को उसकी पुत्री कालजे पढने के लिये गयी थी | तभी बंटी बाइक लेकर आया और उसे रेलवे इस्टेशन ले गया| जंहा उसको कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया | जिसके बाद बंटी उसे रांची बिहार ले गया| जंहा कमरे में बंद करने उसका 15 दिन दिन दुष्कर्म किया | बाद में पुत्री द्वारा घर से ले जाये गये जेबर और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया| बाद उसे उसके पड़ोसी ने भी उसको शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया| एसपी ने कार्यवाही के आदेश दिये है|