प्रेमप्रसंग में ससुर-बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

CRIME POLICE जिला प्रशासन

fansiफर्रुखाबाद: (कंपिल ) थाना क्षेत्र के ग्राम कादरदादपुर निवासी 55 वर्षीय रामलखन सक्सेना और उसके भतीजे की अवधेश की पत्नी खुशबु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने दोनों के शवो का पोस्टमार्टम कराया| पुलिस प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात कह रही है|

रामलखन अविवाहित थे| इस लिये वह अवधेश और उसकी पत्नी खुशबु को अपने साथ रखते थे| अवधेश कायमगंज में ठेली पर फल बेचने का कार्य करता है| दोपहर बाद ग्रामीणों ने अवधेश को जानकारी दी की उसकी पत्नी का शव बाग़ में आम के पेड़ पर लटक रहा है| अवधेश मौके पर पंहुचा तभी उसके ताऊ रामलखन भी उसे वही दिखाई पड़े| अवधेश ने आरोप लगाया की उनके कारण ही उसकी पत्नी की जान गयी है| इतना सुनकर रामलखन मौके से चले गये| उन्होंने भी घर के अन्दर कमरे के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दोनों शवो को उतार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

थानाध्यक्ष श्रीकान्त यादव ने बताया की जाँच में पता चला है की महिला के सम्बन्ध उसके ससुर और देवर से थे| ससुर नही चाहता था की देवर से सम्बन्ध रखे जाये इसी बात से झगड़ा हुआ और महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| और बाद में उसके ससुर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की| जाँच की जा रही है|