प्रापर्टी के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, पथराव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते कई वर्षो से प्रापर्टी को लेकर चल रहे विवाद के चक्कर में रविवार की सर्द शाम अचानक गर्म हो गयी| दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये| जिसके बाद जमकर फायरिंग व पथराव हुआ| पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जाँच पड़ताल की|

शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट निवासी कंचन कटियार पत्नी स्वगीय अरुण कटियार व उनके ससुराली नीरज व अजय कटियार उर्फ़ भल्लू पुत्र तिलक राम कटियार के साथ कादरी गेट स्थित गेस्ट हॉउस को लेकर विवाद चल रहा है| कंचन के पति अरुण कटियार ने बीते चार वर्ष पूर्व गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली थी | कादरी गेट पर नीरज, अजय व अरुण के नाम पर सूरज गार्डन था| अरुण की मौत के बाद कंचन गेस्ट हॉउस में हिस्सा मांग रही है| लेकिन ससुराल वाले उसे देने को राजी नही है| जिस पर कई बार विवाद भी हो चुका था| रविवार को पुन: दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये| जिसके बाद जमकर जबाबी पथराव हुआ|

फायरिंग भी की गयी| कंचन पक्ष से सपा नेता महेन्द्र सिंह कटियार पंहुचे| उन्होंने पुलिस को सूचना दी| घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर, डायल 100 व कादरी गेट चौकी इंचार्ज अंगद सिंह मौके पर पंहुचे| उन्होंने नीरज व अजय के घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया| लेकिन घर के भीतर केबल महिलायें ही मिली|

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|