प्रसपा प्रत्याशी ने सलमान खुर्शीद से लिया आशीर्वाद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: राजनीति में अपने को चर्चा में लाने के लिए सब कुछ मुमकिन है| पैर छुना तो भारतीय परम्परा का एक हिस्सा है| लेकिन एक दूसरे के विरोधी जब खुले मंच पर पैर छुए तो चर्चा होना आम बात है| और यह तब हो जब राजनीति के विरोधी खुले मंच पर पैर छुए और आशीर्वाद प्रदान किया जाये तो चर्चा कई गुनी बढ़ जाती है| यही हुआ जब कांग्रेस प्रत्याशी के प्रसपा प्रत्याशी के पैर छुए तो चर्चा आम हो गयी|
दरअसल कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के नामांकन से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रत्याशी उदयपाल यादव नामांकन कक्ष के बाहर खड़े थे| जिसके बाद सलमान खुर्शीद अपनी पार्टी के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव के साथ नामांकन कक्ष के बाहर दाखिल हुए| सलमान को देखते ही पहले से मौजूद उदयपाल यादव ने उनके पैर छुए तो सलमान ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया| 
उदय पाल को पैर छुते देख मौके पर खड़े लोग उत्सुकता से देखने लगे| उदय पाल यादव पूर्व में भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त के विधालय के कार्यक्रम में पैर छुए थे| जिसके बाद चर्चा जोर पकड़ गयी थी|