प्रसपा जिलाध्यक्ष डॉ0 जितेन्द्र सपा के प्रदेश सचिव बने

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को जिले में करार झटका लगा है| यह झटका तब लगा है जब लोकसभा चुनाव में उनका उम्मीदवार मैदान में है| प्रसपा जिलाध्यक्ष डॉ0 जितेन्द्र यादव ने सपा की साइकिल पर सबारी कर ली|
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ0 जितेन्द्र जब बने तभी से उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकले लगायी जा रही थी| वही यह भी खबर थी की पार्टी सुप्रीमो उन्हें प्रदेश में कोई बड़ा पद देंगे|लेकिन इन अटकलों पर बिराम तब लग गया जब टिकट कंपिल चेयरमैंन उदय पाल यादव की जेब में चली गयी|
वही बताया जा रहा है कि प्रसपा जिलाध्यक्ष की हैसियत से डॉ0 जितेन्द्र ने जिन कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया था| उनमे से कई पदाधिकारी प्रसपा नेता विश्वास गुप्ता ने शिवपाल के करीबी होने की हनक के चलते खुद बदल दिया| जिसके चलते डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव पुन: अपने घर वापस आ गये|
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उन्हें प्रदेश का सचिव बनाया है| डॉ0 जितेन्द्र सिंह ने जेएनआई को बताया की उन्होंने सपा की सदस्यता ले ली है|