प्रभारी मंत्री में बाढ पीड़ितो को वितरीत किया राशन

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने तहसील अमृतपुर के ग्राम कोला-सोता के बाढ़ पीड़ितो को राशन वितरित कर अफसरों से बाढ़ के विषय में जानकारी ले आवश्यक दिशा निर्देश दिये| वही मंत्री बाढ पीड़ितो की नकली नमक बाँट गये|

मंत्री चेतन चौहान, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, विधायक सुशील शाक्य आदि कोलासोता पंहुचे| जंहा उन्होंने पूर्व माध्यमिक विधालय में एकत्रित लगभग 1 सैकड़ा बाढ पीड़ितो को राशन व राहत सामिग्री का वितरण किया| मंत्री के द्वारा राशन सामिग्री में नकली नमक के वितरण की चर्चा आम रही| गांव के किनारे हो रहे कटान को भी उन्होंने देखा और बोरी डालकर कटान रोकने के निर्देश दिये|| मंत्री नेबताया कि 15 हजार मझरो में अभी विधुतीकरण होना है| जैसे ही तहसील से रिपोर्ट आती है कोलासोता में भी विधुतीकरण करा दिया जायेगा | उन्होंने कहा कि जिनके घरो में बाढ है उनको राशन दिया जायेगा| सरकार बाढ़ को लेकर समबेदनशील है |
उन्होंने बताया की बहुत जल्द कोलासोता में स्टेडियम की व्यवस्था करायी जायेगी| वही जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने खुद राशन की बोरी बाढ पीड़ितों के सिर पर रखायी| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भास्कर दत्त द्विवेदी,डीएसओ अमीर खां, शैलेन्द्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे |