प्रधान हत्याकांड में पुलिस ने एक को उठाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद :(मेरापुर) बीते दिन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी के प्रधान सुरेन्द्र सिंह यादव की पिकअप सबार बदमाशो ने गोलीमार हत्या कर दी थी | घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये| घटना में नामजद दो आरोपियों में से एक को पुलिस ने दबोच कर तहकीकात शूरू कर दी |
मृतक प्रधान के भाई भूमि राज सिंह ने नगला मना निवासी आदित्य कुमार पुत्र ब्रह्मानंद व बिजौरी निवासी रामू पंडित पुत्र ब्रह्मानंद मिश्रा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया था| दिन दहाड़े हुई बारदात से पुलिस के इकबाल पर सबाल खड़े हो गये थे| वही विरोधियों ने सरकार की भी खूब किरकिरी की| जिससे पुलिस अपनी साख बचाने के लिये हरकत में आ गयी|
सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपी रामू पंडित को हिरासत में ले लिया है और उससे तहकीकात करने में जुटी है| लेकिन अभी पुलिस को हत्या कर कारण साफ़ नही हो पाया है| लेकिन खबर है कि पुलिस खुलासे के करीब है| थानाध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने बताया कि रामू पंडित को हिरासत में लेकर पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| लेकिन अभी जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है|