प्रदेश में किसान के आलू से जादा माफिया की बालू मंहगी:नरेश उत्तम

Politics Politics- Sapaa Politics-BJP कृषि

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को निशाने पर लेकर जमकर तीखे तीर प्रदेश व केंद्र सरकार पर चलाये| उन्होंने कहा की प्रदेश व देश की जनता बीजेपी का असली चेहरा देख चुकी है| जिसके चलते अब आगामी चुनाव में देश का किसान और जनता बीजेपी को उखाड़ के फेंक देगी है| प्रदेश में किसान के आलू से जादा बालू पर मंहगाई है|
जनपद के कायमगंज के ग्राम पतौजा में हनुमान गंगवार की मूर्ति के अनावरण में आये प्रदेश अध्यक्ष इससे पूर्व नगर के जसमई चौराहे पर सपा नेता रामविलास राजपूत के एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की| उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा जाने वाली है| बीते दिनों हुए चुनावों में जनता ने अपना मन भी बता दिया है| प्रदेश में योगी सरकार को दो वर्ष व केंद्र की मोदी सरकार को पांच वर्ष हो गये| लेकिन ना ही प्रदेश में ना ही देश में बीजेपी ने जो कहा वो किया नही|
उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब लोक सभा चुनाव से पूर्व पीएम ने कहा था कि 90 दिनों में मंहगाई कम होगी| आज मंहगाई कई गुना बढ़ गयी है|360 रूपये का सिलेंडर अब एक हजार रूपये का हो गया| डीजल 48 रूपये से 75 रूपये पर पंहुच गया,खाद का दाम बढ़ गया और वजन कम हो गया है| जनता के खाते में अभी तक 15 रूपये नही आये| दो करोंड नौजबानों को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात की गयी थी| पांच वर्ष की केंद्र सरकार में अभी तक 10 करोड़ को रोजगार मिलना चाहिए था|
उन्होंने कहा किसान को उसकी फसल जा बाजिब मूल्य नही मिल रहा| उसकी फसल की लागत नही निकल रही| गन्ना किसानो का अभी तक 200 करोड़ रुपया बकाया है जो अभी तक नही मिला है| सरकार चीनी मिल मालिकों को खुली छूट दिये है| किसानों के लिये क्रय केंद्र नही खोले गये| आलू का भाडा जादा और मूल्य कम हो गया है| सरकार गलत वयान बाजी कर रही है| प्रदेश में किसान की दुर्दशा का इससे बड़ा आलम क्या होगा कि किसान का आलू सस्ता और बालू मंहगी है| कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब है| बीजेपी दो मुंही बात करती है|
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव,पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित,जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी,जिला महासचिव मंदीप यादव,सचिन सिंह यादव,महानगर अध्यक्ष विजय यादव,तहसीन सिद्दीकी,महेंद्र सिंह कटियार,डॉ० अनार सिंह,सरदार तोषित प्रीत सिंह,विवेक यादव,जितेन्द्र सिंह यादव (सिरोली वाले) इलियास मंसूरी आदि रहे|