प्रदेश की कारागारों में जल्द लगायें जायेंगे जैमर:जेल मंत्री

FARRUKHABAD NEWS JAIL Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार (जैकी) ने जनपद पंहुचकर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया| इसके साथ ही उन्होंने कहा की जेलें हाई-टेक हो रही है| जेलों में जल्द जैमर लगाये जायेगे|
बुधवार दोपहर बाद मंत्री मझंना में बीटू गंगवार के शीतगृह में आयेजित कार्यक्रम में भी पहुचे। इससे पूर्व काली नदी पुल पर उनका अपना दल नेताओं ने स्वागत किया| इसके साथ ही उनका काफिला मंझना आ गया| जंहा उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया| जले मंत्री ने कहा की यूपी की जेलों में बड़े पैमाने पर बदलाब हुए है| जेलों को और अधिक आधुनिक बनाया जा रहा है| बीजेपी की योगी सरकार में ही जेलों के भीतर रोटी बनाने व आटा गुथने तक की मशीने लगायी गयी है| जिससे बंदियों को काफी राहत मिलेगी और कार्य भी आसानी से हो जायेगा| जिलाजेल के जेल अघीक्षक विजय विक्रम सिहं ने भी मंत्री का स्वागत किया।
उन्होंने बताया की मोदी सरकार ने सरदार बल्लभ भाई पटेल स्थापित कराकर यह साबित कर दिया की सरकार कुर्मी समाज की कितनी हितैषी है| उनकी पार्टी के लोग सरदार बल्लभभाई पटेल के अनुयाई है|
इस दौरान अपना दल के जिलाध्यक्ष रिंकू कटियार, सुरजीत कटियार आदि नेता साथ रहे|