प्रतिबंधित मांस के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखबाद:(कमालगंज) प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| मौके पर बड़ी संख्या में फ़ोर्स आ गयी | पुलिस इस मामले में जुडे अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम उगरापुर के सरकारी नलकूप के निकट कुछ लोग प्रतिबंधित मांस काट रहे थे| तभी सूचना पर गाँव के ही ईश्वर दयाल व सर्वेश आदि आ गये| उन्होंने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर भारी संख्या में फ़ोर्स मौके पर आ गया| पुलिस ने निनौरा निवासी शमीम पुत्र सूबेदार,उगरापुर निवासी सलाउद्दीन पुत्र इदरीश को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया|
मौके पर सीओ मोहम्मदाबाद,प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद डीबी तिवारी,जहानगंज संजीब राठौर आदि कई थानों की फ़ोर्स मौके पर आ गयी| पशु चिकित्स रमेश चन्द्र शाक्य ने मांस का नमूना लिया| प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया की आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|