प्रतिबंधित तार बिक्री पर व्यापरियों से नोकझोंक

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के लिंजीगंज बाजार में रोंक के बाद भी कटीले तार बिक्री करने के मामले में हिन्दू नेताओ के बबाल के बाद पुलिस ने कटीला तार जप्त कर लिया| वही आरोपी दुकानदार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गयी है|
नंदी संकल्प सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी ने मोहल्ला नितगंजा में कटीले तार लेकर जा रहे एक ग्राम बरौन निवासी किसान रामवीर पाल को पकड़ लिया| रिक्शे पर प्रतिबंधित तार के पांच बंडल लदे थे | इसके बाद विक्रांत ने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और रामवीर को हिरासत में लेकर तार जीप में रख लिया| रामवीर ने पुलिस को बताया कि उसने तार लिंजीगंज की एक दुकान से खरीदा है| जिसके बाद पुलिस उसे लेकर तलैया मोहल्ला निवासी मनोज कुमार की दुकान विकास कृषि यंत्र उद्योग पर पंहुची |

पुलिस के आने की सूचना पर लिंजीगंज-मन्नीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता पंहुचे| उधर विक्रांत अवस्थी भी अपने साथियों के साथ आ गये| कमलेश गुप्ता ने दबाब बनाकर तार दुकानदार का वापस करा दिया| जिसका विक्रांत ने विरोध किया तो कमलेश गुप्ता ने बाजार बंद करने की धमकी दी| इस बात पर कमलेश व विक्रांत अवस्थी में तीखी झड़प हो गयी| हिन्दू नेताओ का दबाब बढने पर पुलिस ने तार पुन: उठाकर जीप में रखा दिया| वही किसान रामवीर के 3500 सौ रूपये वापस भी करा दिये| पुलिस तार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी |विक्रांत का कहना है कि दुकानदार को पहले भी प्रतिबंधित व्लेड वाला तार बेचने से मना किया लेकिन वह तार बेंच रहे है| विक्रांत ने कोतवाली में तहरीर दे दी|

व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता का कहना है कि सभी दुकानदारों को हिदायत दे दी गयी है| यदि इसके बाद भी प्रतिबंधित तार की बिक्री होती है तो उसकी व्यापार मंडल मदद नही करेगा | यदि पुलिस मुकदमा लिखती है तो व्यापार मंडल भी रणनीति बनायेगा| शहर कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि तहरीर की जाँच की जा रही है | व्यापारी को हिदायत दे दी गयी है| नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी ने कहा कि यदि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया तो संगठन आन्दोलन को बाध्य होगा| आलाधिकारीयों से मिलकर कार्यवाही करायी जायेगी |