प्रतिबंधित तारों से जख्मी हो रहे मबेशी

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिले में प्रतिबंधित तारो के प्रयोग से प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में मबेशी जख्मी हो रहे है |लेकिन इस पर शिकंजा नही कस पा रहा है|

सोमवार को सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी के निकट एक गाय के कई दिनों से जख्मी होने की सूचना पर नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी पंहुचे| कार्यकर्ताओ ने गजख्मी गाय को देखकर प्रशासन व पुलिस के साथ ही साथ खेतो में प्रतिबंधित तार लगाने वालो के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया| संगठन ने गाय को वाहन में लादकर अस्पताल पंहुचाया जहा उसका इलाज किया गया| सूचना पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार पंहुचे |

विक्रांत अवस्थी ने बताया कि यदि प्रशासन ने कोई कार्यवाही नही की टॉप नंदी सेना अपना काम करेगी|