प्रकाश पर्व पर लंगर की सेवा कर लिया गुरु का आशीर्वाद

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

langarpnchpyareफर्रुखाबाद: सिखों के आदि गुरु गुरुनानक देव के 548 प्रकाश पर्व पर सेना के जवानो के साथ कमांडर ब्रिगेडियर कबिन्द्र सिंह ने भी लंगर की सेवा कर गुरु का आशीर्वाद लिया| इसके साथ ही साथ शिखलाइट गुरूद्वारे में गुरु ग्रन्थ साहिब के अखंड पाठ का भी समापन किया गया|

सोमबार को गुरुनानक जयंती के अवसर पर अखंड पाठ की समाप्ति के साथ ही विशाल लंगर का आयोजन भी किया गया| ब्रिगेडियर कबीन्द्र सिंह, ट्रेनिग बटालियन कमांडर कर्नल मनीष जैन, ले० कर्नल रंजन देवरानी व इंद्रजीत, चीफ रिकार्ड अफसर ले कर्नल एस आर अटल व सूबेदार मेजर रघुवीर सिंह ने सेवा के साथ ही साथ लंगर में प्रसाद का भी लुफ्त उठाया | बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग उमड़े| सतनाम वाहे गुरू वाणी का पाठ भी होता रहा| ब्रिगेडियर कबीन्द्र सिंह ने कहा की गुरु नानक देव ने प्रेम भाईचारे का संदेश दिया।

आस्था का केंद्र बने शिखलाइट गुरूद्वारे में गुरु की कृपा पाने के लिये सभी आतुर दिखे| गुरु वाणी से लोग श्रद्धा के सागर में हिलोरे लेते दिखे| महिलाएं और बच्चे भी बड़ी सख्या में पंहुचे|