पौधारोपण कर ग्रामीणों को किया जागरूक

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल) विकास खंड कायमगंज के ग्राम पंचायत सवितापुर विहारिपुर में प्रधान ने अपने सहयोगियों और ग्रामीणों के साथ मिलाकर पौधारोपण किया| इसके साथ ही साथ पौधेल लगाने के लाभ भी बताये|

शनिवार को सुबह प्रधान शहाना बेबी ने प्राथमिक विद्यालय ग्रासपुर में पौधारोपण किया| इसके साथ ही साथ प्रधान ने ग्रामीणों को पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए पेड़ लगाने की सलाह भी दी| ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में आगे बढ़ने को कहा। लोगो को जागरूक किया कि पेड़ पौधों लगाने से क्या क्या लाभ है|प्रधान ने बताया कि पेड़ पौधे लगाने से बरसात अधिक और समय पर होती है| वही अधिक पेड़ होने से शुद्ध व अधिक ऑक्सीजन भी बनती है| सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की|

इस दौरान बीजेपी नेता किशनु चतुर्वेदी,आलोक राजपूत,स्वदेश राजपूत,कासिम अली शाह, राजेंद्र प्रजापति,शिवम ,रजत गुप्ता, रामसेबक जाटव आदि रहे।