पोस्टमार्टम में नही खुला सौरभ की मौत का राज

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते दिन संदिग्ध हालत में युवक की मौत हो गयी थी| परिजनों ने शराब में जहर देकर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया| लेकिन पोस्टमार्टम में युवक की मौत का राज से फर्दा नही उठ सका| फ़िलहाल पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर राठौरी निवासी 26 वर्षीय सौरभ के पिता अवधेश ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि गाँव के रणधीर सिंह पुत्र नबाब सिंह, उदयवीर सिंह व श्याम सिंह पुत्र रणधीर, जितेन्द्र उर्फ़ अनूप सिंह पुत्र जदुवीर से पुराना भूमि विवाद चल रहा है| बीते 23 सितम्बर को आरोपियों ने उसके पुत्र सौरभ को लगभग 3 बजे घर बुलाया की विवाद में समझौता करेंगे| आरोप है कि सौरभ रणधीर आदि के घर चला गया|
जब काफी देर तक सौरभ वापस नही आया तो उसकी तलाश शुरू की| रणधीर के घर सौरभ नही मिला ना ही रणधीर मिला| काफी खोजबीन के बाद शाम लगभग पांच बजे सौरभ की लाश ग्राम बदनपुर गन्ने के खेत में पड़ी मिली| सौरभ की जेब में रखे रूपये व मोबाइल गायब था| जब मृतक के पिता के अनुसार जब उसके पास जाकर देखा तो उसके पास से शराब की बदबू आ रही थी| पिता ने आरोप लगाया की उसके पुत्र को आरोपियों ने जबरन शराब में जहर मिलाकर उसे पिला उसकी हत्या कर दी| मृतक सौरभ का विवाह बीते 12 फरवरी 2018 अमृतपुर निवासी स्वदेश की पुत्री स्वेता के साथ हुआ था| सोमबार को सीओ सुरेन्द्र तिवारी व थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का निरीक्षण किया| पुलिस को मौके से शराब की बोतल, एक गिलास व नमकीन के पैकेट पड़े मिले|
पुलिस ने सौरभ के शव का पोस्टमार्टम कराया| शव का पोस्टमार्टम डॉ० अनुराग ने किया| सूत्रों की माने तो सौरभ के शव पर तीन चोटों का जिक्र है| वही मौत का कारण साफ़ ना हो पाने पर बिसरा सुरक्षित कर दिया गया| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|
परिजनों के जाम लगाने की सूचना पर क्षेत्र बना छाबनी
पुलिस को सूचना मिली की मृतक के परिजन पोस्टमार्टम से शव लाकर जाम लगाने की फिरांक में है| जिस पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक अमृतपुर रामप्रकाश, थानाध्यक्ष राजेपुर अंगद सिंह व भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ पीएसी भी बुला की गयी| लेकिन परिजनों ने जाम नही लगाया और शव क अंतिम संस्कार के लिये ले गये|