पॉलीटेक्निक छात्र की बुखार ने ली जान, 56 बीमार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) अचानक फ़ैले बुखार के संक्रमण से 21 वर्षीय अमन पुत्र उदयवीर कटियार की मौत हो गयी| जबकि लगभग 56 बीमार लोगो की सूची लेखपाल ने बनायी है| युवक की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प है|
थाना क्षेत्र के ग्राम खेरे निवासी शालिनी पत्नी उदयवीर बीते कई दिनों से बुखार से ग्रस्त थी| उसका शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था| उसकी देखभाल के लिये अमन भी जाता था| जिससे अमन भी बुखार की चपेट में आ गया| उसे उसी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया| जब कोई लाभ नही मिला तो उसे कानपुर में भर्ती किया गया| जंहा उसका उपचार चल रहा थ| जंहा सोमबार की रात अमन ने दम तोड़ दिया|अमन पॉलीटेक्निक का छात्र था|अमन का भाई रमन भी कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती है।मोहल्ले की संगीता देवी, अभय शालिनी, अनीस, मुन्नी देवी,साक्षी, आकांक्षा, राधा देवी, देशराज, गोविंद आदि बुखार से पीड़ित मिले। लगभग 56 बीमार लोगो की सूची लेखपाल ने बनायी है|
घटना की जानकारी मिलने पर सीएमओ डा. उमाकांत पांडेय अपनी टीम के साथ खेरे पंहुचे और अन्य बुखार पीड़ितो के घर जाकर जाँच पड़ताल की| उन्होंने जिला संक्रामक रोग अधिकारी डा.आरके सिंह को टीम के साथ मौके पर बुला लिया| उन्होंने छिड़काव भी कराया| सीएमओ ने पीड़ित लोगों को साफ सफाई और जलभराव वाले स्थान पर छिड़काव करने की सलाह दी।

ग्राम प्रधान राजीव कटियार ने सीएमओ से शिकायत कर कहा कि बीते 15 दिन पूर्व उसे व उसके भाई को डेंगू हो गया था।भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मौके पर पंहुचे और मृतक के परिजनों से मिले| वही ग्रामीणों ने सीएमओ से कहा कि कस्बे के बालाजी अस्पताल के कर्मचारी तालाब में गंदगी फेंकते है| सीएमओ ने अस्पताल का निरिक्षण करने के साथ ही उसके जाँच के आदेश भी दिये और गाँव में पांच दिन तक कैम्प लगाने के आदेश दिये|
सीएमओ ने बताया कि मलेरिया बुखारमिला है। डेंगू की पुष्टि नहीं हो पायी है| वही अस्पताल के खिलाफ जाँच के आदेश दिये गये है| जाँच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी|