पेंड पर लटका मिला युवक का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:बीती शाम घर से गये युवक का शव फांसी पर लटका मिला| परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस क ओ दिए बिना ही शव को दफना दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी जदीद के अफरीदी मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय अंसार पुत्र फैयाज बीती शाम अपने घर से कही चला गया| वह रात भर लौट कर नही आया| सुबह उसका शव फांसी पर गाँव के ही निकट एक पेंड पर लटका मिला| घटना की सूचना पर अंसार के पिता फैयाज मौके पर आ गये| उन्होंने शव फांसी से नीचे उतार कर उसे पुलिस को सूचना दिए बिना ही दफना दिया|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र गंगवार ने बताया कि उन्हें घटना के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दी गयी| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|