पेंच कोई और जानता हमे तो कटी पतंग का अनुभव:सलमान खुर्शीद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:चुनावी मौसम में हर पर्व का राजनीतिकरण हो जाता है| बसंत पंचमी का त्योहार भी इससे अछूता नहीं रहा| लोकसभा चुनाव से पहले इस पर्व पर पतंगबाजी का सियासी करण होता देखा गया| पूर्व विदेश मंत्री ने बसंत पंचमी पर सियासी पतंगबाजी की| उन्होंने पतंग उड़ाई और हरियाली के इस त्योहार पर सभी को पतंग और पेंच के राजनैतिक मतलब भी समझाया| उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना ही कहा की उन्हें कटी पतंग का अनुभव है| पेंच लड़ाने में कोई और माहिर है| क्योंकि कटी पतंग का कोई धर्म व मजहब नही होता|
कांग्रेस नेता पुन्नी शुक्ला के खतराना स्थित आवास पर आये फर्रुखाबाद के पूर्व सांसद व देश के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पहले पतंग उड़ाई उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के हालचाल लिए| इस दौरान पूर्व विदेश मंत्री से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि पतंग उत्साह का त्यौहार है| उसे सभी के सहयोग के साथ उड़ाना चाहिए| लेकिन पतंग काटने और पेंच लड़ाने में अंतर है| उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह कुछ लोग अपनी बात को फेंककर काफी दूर तक उड़ाते है| बात फेंकने की नही होनी चाहिए बात करने की होनी चाहिए| उन्होंने कहा की पेंच लड़ाना कोई और जानता है हमे तो कटी हुई पतंग का अनुभव है|
उन्होंने कहा की बीते पांच वर्षों में मोदी सरकार का विकास काफी बड़ा हो गया है| वह अब जबान है| यह किसी से छुपा नही है| इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव,जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, इस्लाम चौधरी आदि रहे|