पूर्व सैनिक सहित दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखबाद: चोरों ने पूर्व सैनिक के घर सहित दो जगह चोरी कर लाखो के नकदी जेबरात साफ कर दिये| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवालीके विष्णु बिहार कालोनी निवासी पूर्व सैनिक श्याम सिंह राठौर ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह बीते 20 सितम्बर को अपने गन राजेपुर टप्पा मंडल गया था| 22 सितम्बर शाम 5 बजे घर वापस लौटा| उनके घर के ताले टूटे पड़े थे| घर में रखे दो गैस सिलेंडर के साथ ही अन्य सामान चोरी कर लिया| पांचाल घाट चौकी पुलिस व डायल 100 ने जाँच पड़ताल की|
वही दूसरी घटना में आवास विकास निवासी संजना श्रीवास्तव पत्नी कृष्ण कुमार के घर हुई| चोरों ने उनके घर के भी ताले तोड़कर जेबरात व 70 हजार की नकदी चोरी कर ली| संजना के अनुसार वह बीते 23 सितम्बर को अपने मायके नादजेरा हरदोई गयी थी| बापस आने पर घटना की जानकारी हुई| आवास विकास चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
श्याम सिंह व संजना ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल की |