पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में विवाद कर रहे लोगों को दबोचा

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:नव वर्ष पर पूर्व सैनिकों,अधिवक्ताओं आदि का एक कार्यक्रम आयोजित किया| जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया| कार्यक्रम में विवाद करने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया| उनका शांति भंग में चालान किया गया है|}
फतेहगढ़ क्षेत्र के बेबर रोड स्थित नलकूप कॉलोनी में शिवानंद शर्मा विजय शुक्ला आदि के द्वारा नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था| बीजेपी नेता प्रो० मुकेश राठौर ने कहा कि सरकार में गुंडे माफियाओं के लिए जगह नही है| कैप्टन प्रभाकर शाक्य ने कहा कि नई साल में सभी को पुरानी गलतियों को त्याग कर नई सोच, नए विचार व नए विकास को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए| कार्यक्रम संयोजक विजय शुक्ला ने कहा की अधिवक्ता,पूर्व सैनिकव सामाजिक संगठन मिलकर एक नये संगठन का निर्माण करें| अभिलाख सिंह, यादव,संजय सोमवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त किये| उसी दौरान पडोस के रहने वाले कुछ लोगों ने बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाकर व्यवधान डालने का प्रयास किया| जानकारी होने पर डायल 100 के साथ ही सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज दिनेश गौतम आदि मौके पर आ गये| उन्होंने विवाद कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में कोतवाली भेज दिया| चौकी इंचार्ज ने बताया की आरोपियों का शांति भंग में चालन किया गया है| इस दौरान राकेश सिंह, अखिलेश शुक्ला, भारती मिश्रा, सुरेश शर्मा, मान सिंह राठौर, सुधीर कुमार कारगिल सिंह के पुत्र, सुधीर सिंह व अर्जुन सिंह आदि रहे|