पूर्व सपा जिला सचिव सहित आधा दर्जन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज)थाना क्षेत्र के ग्राम गढिया बबुरारा निवासी 19 वर्षीय पुष्पेन्द्र सिंह यादव पुत्र नन्हे यादव को भूमि विवाद की खुन्नस में गोली मारकर हत्या कर दी गयी| जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर सपा नेता सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है| अभी आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ़े|

पुष्पेन्द्र की हत्या ने पुलिस के पैरो तले जमीन खिसका दी|मौके पर पंहुची पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी| लेंकिन वहां कोई नही मिला| जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घर तोड़फोड़ भी कर दी| दोपहर के बाद आरोपी सतेन्द्र अददूपर रेलवे क्रासिंग के निकट पड़े मिले| उमके हाथ में गोली लगी थी| पुलिस ने उसे उपचार हेतु भर्ती कराया| वही परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिसने सपा नेता व यादव महासभा के जिलाध्यक्ष हरीनंदन यादव उनके भाई धर्मवीर, अंतराम,सतेन्द्र के साथ ही साथ करनवीर पुत्र लंकुश व ओमवीर पुत्र रामकिशन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है|पुलिस ने पुष्पेन्द्र के शव का पोस्टमार्टम कराया| शव का पोस्टमार्टम डॉ० विजय अनुरागी ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसके सीने पर 315 बोर की गोली मिली है| जिससे उसकी मौत होना बताया गया है| वही शरीर पर दो चोटों के निशान भी मिले है|

एसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की जायेगी|उन्होंने कहा कि सतेन्द्र के हाथ में गोली कैसे लगी इसकी भी जाँच होगी| पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है|