पूर्व विधायक के पुत्र के खिलाफ प्रधान ने दी तहरीर

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) अन्ना पशुओं को सरकारी भूमि पर तारबंदी कर बंद करने से आक्रोशित हुए पूर्व विधायक के पुत्र ने ग्राम प्रधान के मना करने के बाद भी जानवरों को भगा दिया इसके साथ ही साथ ग्राम प्रधान को धमकी दी गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर गढिया के प्रधान जवाहर सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप ही पुलिस व लेखपाल की मदद से 50 गौवंशों को ग्राम सभा की भूमि पर तारबंदी कर बंद कर दिया था| जिस पर पहले पूर्व विधायक महरम सिंह के पुत्र ग्राम गाँधी निवासी अन्नू सिंह अपना कब्जा किये गये थे| गौवंशों के उस भूमि पर बंद करने से अन्नू खफा हो गये| उन्होंने जबरन तकरीबन 10 गौवंश भगा दिये| मना करने पर धमकी दी|
घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस जाँच कर रही है|