पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगो को लेकर दिया ज्ञापन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रूखाबाद: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित बीएसए को पत्र सौंपकर कहा कि 19 दिसंबर 2014 को जनपद में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापको की पदोन्नति प्राथमिक विद्यालयों के प्र०अ० पदो पर की गयी थी। पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को पदोन्नति लाभ 1 मार्च 2015 से मिला था। 19 दिसंबर 2014 से फरवरी 2015 तक का पदोन्नति लाभ अन्तर, एरियर का भुगतान उक्त सभी शिक्षकों को तत्काल कराया जाये। जिससे काफी दिनों से लंबित समस्या का निस्तारण हो सके।

1 जुलाई से स्कूल चलो अभियान क्यों रखा गया | 30 अप्रैल के पश्चात आने वाले छात्रों का दायित्व किसका होगा। जनपद में समायोजन से पूर्व पदोन्नति की जाये, समायोजन से पूर्व अंर्तजनपदीय स्थानान्तरण किये जायें। विद्यालय में 30 सितंबर 2016 या 31 जुलाई 2017 की छात्र संख्या के आधार मान कर पद सृजन कर समायोजन किया जाये। अंर्तजनपदीय स्थानान्तरण के संबन्ध में 26 मई 2017 को बेसिक शिक्षा परिषद की बैठक में संघ द्वारा रखे गये प्रस्ताव तीन वर्ष के कार्यकाल को लागू किया जाये। चार वर्ष का प्रतिबंध समाप्त किया जाये। बेसिक शिक्षा परिषद में पारित प्रस्ताव डीएम के स्थान पर एडीबेसिक समायोजन/स्थानान्तरण पदोन्नति समिति का अध्यक्ष बनाया जाये।

जूनियर हाईस्कूल में नियुक्त अनुदेशकों के संबन्ध में सौ छात्रों की व्यवस्था समाप्त की जाये। अनुदेशकों का नवीनीकरण किया जाये और 17 हजार रूपये मानदेय निर्गत किये जाने की मांग शामिल है। इस अवसर पर अध्यक्ष पियूष कटियार, मंत्री तौफीक खान, सोमेश कुमार, आनंद दिवाकर, संजीव कुमार गुप्ता, सुधा कठेरिया, अजय कटियार, कमल पाल सिंह, विनोद कुमार, कदीर अहमद, धनपाल सिंह, विनोद गौतम, ओमनारायण मिश्रा, विनोद उपाध्याय, मनोज कुमार, आदेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।