पूर्व प्रधानमंत्री को सपाइयों ने किया याद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद: पुण्यतिथि पर सपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को याद किया और महान समाजवादी विचारक बताते हुए लोगों से उनके जीवन से संदेश लेने को कहा।
सोमबार को सपा के आवास विकास कार्यलय पर पूर्व प्रधानमन्त्री की पुन्यतिथि का आयोजन किया गया| सपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया|
जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने कहा कि कहा कि आज के दिन देश का महान व्यक्तित्व हमसे दूर चला गया, लेकिन उनके आदर्श महानता और उनकी कार्यशैली हमारे सामने है। किसानों की चिंता करना उनकी हमेशा आदत रही है।
पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा की उन्होंने हमेशा गरीबो की लड़ाई लड़ी| पूर्व प्रधानमंत्री समाजवादी सोच के विचारक रहे थे और गरीबों के उत्थान के विषय में ध्यान देते थे। जिला महासचिव मंदीप यादव, जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले) आदि ने भी विचार रखे| शिवपाल सिंह, मुजीबुल अंसारी, इलियास मंसूरी, बृजेश यादव, आदिल खां, गौरव यादव आदि रहे|