पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर के निकट फायरिंग की सूचना पर हाफी पुलिस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास के निकट फायरिंग किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस एक पैर पर दौड़ी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| पुलिस फायरिंग की सूचना को सही नही मान रही है|
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा को सूचना मिली की नेकपुर निवासी पूर्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बाबू राजेन्द्र नाथ कटियार के निकट फायरिंग की गयी| एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और उनके साथ आवास-विकास चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह व कर्नलगंज चौकी इंचार्ज हरीओम त्रिपाठी भी आ गये| घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है|शहर कोतवाल ने फायरिंग होने से इंकार कर कहा कि मामले की जाँच की जा रही है|