पुलिस व विमल चतुर्वेदी में चल रहा लुकाछिपी का खेल!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते शुक्रवार की रात कन्नौज बस दुर्घटना में भीतर जिंदा जले या गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की चीख- पुकार की आबाज राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के कानो तक चली गयी| यह बड़ी बात है| उन्होंने शोक संवेदना भी व्यक्त की थी| जिसके बाद प्रदेश सरकार हरकत में आयी| इसके बाद विमल को पकड़ने का फरमान जारी हुआ| लेकिन इसके बाद भी पुलिस और विमल में अभी तक लुकाछिपी का खेल चल रहा है या फिर केबल दिखाने के लिए ही सब कुछ दिखाया जा रहा है|
पुलिस का कहना है कि दबिशे लगातार जारी है| लेकिन इसके बाद भी बस माफिया विमल चतुर्वेदी का अभी पुलिस पता नही लगा सकी है| वही विमल के गुर्गे पुलिस की हर गतिविधि पर नजर बनाये हुए है| यह भी कहना गलत नही है कि खाकी के भीतर ही कुछ घर के भेदी है जो पुलिस का सीक्रेट प्लान माफिया तक पंहुचा रहे है|
सोमवार को कादरी गेट, लाल गेट और रोडबेज बस अड्डे के पास सन्नाटा पसरा रहा| विमल के गुर्गे हर आने जाने वाले पर नजर बनाये हुए थे| कुछ पुलिस वालों को चर्चा करते सुना कि ऊपर से आदेश थे तभी दबिश पड़ी| समझ में यह नही आ रहा कि विमल को किस जुर्म में गिरफ्तार किया जायेगा|
अब उन्हें कौन बताये कि जब बड़ी गाड़ियों का नेशनल परमेट बना है और वह केबल रिजर्व पार्टी ही बुक कर सकते है फिर कादरी गेट चौकी के निकट टिकट बुकिंग की दुकानें क्यों  सजी रहती है क्या यह अबैध नही थी| लेकिन तब तो किसी को दिखता नही| और दिखे क्यों जब जेब गर्म हो तो हाथ नर्म हो ही जाते है|
कार्यवाही के लिए केबल विमल चतुर्वेदी ही नही सम्बन्धित जिम्मेदारों पर भी कार्यवाही बनती है|