पुलिस लाइन के निकट महिला के गोली मार जेबरात लूटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: पति के साथ मायके से लौट रही महिला के गोली मार उसके जेबरात बेख़ौफ़ बदमाश लूट कर फरार हो गये| उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जंहा से उसे हालत गम्भीर होने पर रिफर कर दिया गया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के पुलिस लाइन के निकट कुटरा की मढैया निवासी दिवाकर पाठक उर्फ़ बंटी अपनी पत्नी साधना के साथ अपनी ससुराल किशनी मैनपुरी गये थे| जंहा से दम्पति बाइक से लौटे| जब वह अपने दरवाजे पर बाइक से उतरने के लिये खड़े हुये तो अचानक पीछे से दो डिस्कबर सबार बदमाश आ गये| उन्होंने साधना की जंजीर तोड़ ली| यह देखकर दिवाकर बदमाशों से उलझ गये| विरोध देखकर बदमाशों ने गोली चला दी|
जिसके बाद बदमाश कुंडल, मंगल सूत्र व आधी टूटी हुई चेन लेकर फरार हो गये| जिस जगह घटना हुई वह तंग गलियों के बीच है| घटना स्थल से पुलिस लाइन भी चंद कदमों की दूरी पर है| घटना के बाद दिवाकर टैम्पो में लादकर लोहिया अस्पताल लेकर आये| महिला साधना के दिल के निकट गोली लगी| हालत गम्भीर होने पर महिला को चिकित्सकों ने रिफर कर दिया| जिसके बाद महिला को रखा तिराहा स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया है|
घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ सिटी रामलखन सरोज, स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, कोतवाल झाँझन लाल सोनकर मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर ने बताया की अभी तहरीर नही आयी है| लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|