पुलिस ने विभिन्य मामलों में 52 को किया गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखबाद:जनपद में लगातार चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने 52 लोगों को विभिन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया| जिससे अपराधियों में लगातार भय व्याप्त होता जा रहा है|
एसपी संतोष मिश्रा ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस के दौरान कहा की जनपद में अपराधी की कोई जगह नही है| अपराधियों पर पुलिस लगातार नजर रखे हुए है| जिसके चलते शराब व जुआ खेलने वाले लोगों पर पुलिस की नजरें टेडी है| पुलिस ने पूर्व की भांति अभियान चलाकर कुल 52 लोगों को विभिन्य मामलों में गिरफ्तार किया|
एसपी ने बताया की अभियान लगातार जारी रहेगा|