पुलिस पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)बीते दिनों घटना की सूचना पर गयी डायल 100 पुलिस मौके पर गयी थी| जिसमे कमांडर को लाठी डंडो से पीटकर लहुलहान कर दिया गया था| घटना के सम्बन्ध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
बीते चार जनवरी को थाना क्षेत्र के ग्राम मंझा की मडैया निवासी महेंद्र पुत्र नत्थूलाल की झोपडी पड़ी थी| सचदेव पुत्र सुखराम निवासी करनपुरघाट ने अपना ट्रैक्टर लेकर निकला तो महेंद्र का इज्जतघर टूट गया| इस बात पर विवाद बढ़ गया| सचदेव ने विवाद होने पर अपने भाई जदुबीर उर्फ़ जादू,रामवीर,राजवीर उर्फ़ नेता,राजेश आदि को बुला लिया| आरोपियों ने टोकने वाले पृथ्वीराज को मारपीट करने लगे थे | जिसके बाद महेंद्र व नरेश पुत्र नत्थू लाल आदि लोगों के आ जाने पर मौके से आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये थे| घटना की सूचना पर पृथ्वीराज ने डायल 100 पर दी | जिसके बाद डायल 100 की गाड़ी 2669 मौके पर पंहुची| जिस पर कमांडर शिव सिंह,अमित,जितेन्द्र व चालक होमगार्ड मुकेश कुमार आदि पुलिस कर्मी आ गये| उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया| उसी दौरान आरोपी पुलिस पर लाठी-डंडे लेकर हमलावर हो गये| जिससे कमांडर शिव सिंह का सिर फट गया| जिससे वह लहुलुहान हो गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने रामवीरसिंह जदुवीर पुत्र सुखराम को गिरफ्तार कर लिया|