पुलिस ने बैंक के पौने तीन करोड़ पकड़े

CRIME Election-2017 FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज/जहानगंज) आचार संहिता में पुलिस अब बैंक कर्मियों पर ही अपनी कार्यवाही कर रही है| जिसके चलते दोनों थानों की पुलिस ने चेकिंग के दौरान पौने तीन करोड़ नकदी पकड़ी| जिसमे अभी कई मामलो में पुलिस जाँच कर रही है|

थाना कमालगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान खुदागंज काली नदी पुल के पास फर्रुखाबाद से कन्नौज जा रही बैंक बैन को पुलिस ने रोंका| जिसमे पुलिस ने ढाई करोड़ रुपया पकड़ लिया| बैन में गौरव द्विवेदी क्लर्क बैठे थे| बैन में बैंक आफ इंडिया का रुपया था| गौरव ने बताया की 2 करोड़ 90 लाख लेकर चले थे| 40 लाख फ़तेहगढ़ की शाखा में दे दिया| दो करोड़ 50 लाख रूपये कन्नौज ले जाना था| थानाध्यक्ष सुनील यादव ने आयकर अधिकारी संजय जैन और उड़नदस्ता प्रभारी रंजन चौरसिया को मौके पर बुलाया| आयकर अधिकारी जगह पर्याप्त ना होने पर रुपया लेकर थाने आ गये | लगभग चार घंटे चली जाँच के बाद पुलिस ने रुपयों को छोड़ दिया |

वही जहानगंज थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बघार नाला पुल के निकट ग्रामीण बैंक के रूपये ले जा रही बुलेरो को पकड़ा| जिसमे उन्हें 28 लाख रूपये मिले| सभी दो हजार के नये नोटों की गड्डी थी| बैन में बैठे कैशियर संजय ने बताया की वह कमालगंज व जहानगंज की शाखा में रूपये देते हुये अमृतपुर जा रहे थे| पुलिस को वह आरबीआई का सर्कुलर नही दिखा पाये | जिसके बाद पुलिस ने जहानगज के शाखा प्रबंधक राजकुमार यादव को भी थाने बुला लिया| थानाध्यक्ष ललितेश ने बताया की अभी जाँच चल रही है|